# करेंट अफेयर्स 13 जनवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi - Maru gujarat-‎Banks · ‎Other Govt Finance · ‎Other All India

Post Top Ad

Sunday, January 13, 2019

# करेंट अफेयर्स 13 जनवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi

Current Affairs & GK Today Hindi 13 January 2019

सुषमा स्वराज अपनी
द्विदिवसीय उज्बेकिस्तान की यात्रा पर रवाना हुई। यहां वह भारत- मध्य एशिया
संवाद में सम्मिलित होंगी।
देश के 6 राज्यों के मध्य रेणुकाजी बांध परियोजना पर
हस्ताक्षर किए गए। इन
6 राज्यों में
उत्तरप्रदेश
, राजस्थान,
उत्तराखंड, दिल्ली,हरियाणा और
हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। इस समझौते के तहत यमुना नदी पर तीन बांध बनाए जाएंगे.
जबकि दो उसकी सहायक नदियों- टोंस और गिरी पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में।
उडीसा सरकार ने
“अमा घरे
LED” योजना शुरू की
है। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (
NFSA) और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSS) के लाभार्थियों को मुफ्त एलईडी बल्ब प्रदान किए जाएंगे। इसमें गरीबो को 4 एलईडी बल्ब मुफ्त में दिए जाएंगे।
राष्ट्रीय मानवाधिकार
आयोग का महासचिव जयदीप गोविंद को बनाया गया है। 
वह
1984 बैच के
मध्यप्रदेश केडर के अधिकारी हैं। वह वर्तमान में ग्रामीण विकास मंत्रालय मे
विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार हैं।
मेसेडोनिया देश का नाम
बदलकर अब उत्तर मेसेडोनिया गणराज्य कर दिया गया है। नाम बदलने के लिए वहाँ की
संसद में मतदान किया गया व नये मेसेडोनिया को पुरानी ग्रीक सभ्यता से संबंधित
नहीं माना जाएगा।
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस
यूनिट (
EIU) के डेमोक्रेसी
इंडेक्स में
2018 की रिपोर्ट
में नार्वे को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। द्वितीय स्थान पर आइसलैंड को रखा गया
है। एवं भारत इस सूची में
42वे  स्थान पर है। यह सूची 167 देशो पर तैयार की गई है।
ISRO के चीफ के सिवन ने
घोषणा की है कि गगनयान मिशन दिसम्बर
2021 तक लांच कर दिया जाएगा।यह मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन होगा।इस मिशन में 3 लोगो को 7 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा जाएगा।
साउथ अफ्रीका के
प्रसिद्ध ओलराउंडर खिलाड़ी एल्बी मोर्केल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास
लेने की घोषणा करदी है। वह
IPL में चेन्नई
सुपरकिंग्स के सदस्य भी रह चूके है। उनका क्रिकेट का सफर
20 साल तक रहा।
सू त्सेंग-चांग 
को ताइवान का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया
गया है। इनकी नियुक्ति ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन द्वारा की गई है। नए
प्रधानमंत्री  लाई चिंग-ते
 की जगह लेंगे।
GST परिषद की 32वी बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई। इसमे  GST दायरे को भी 20 लाख टर्न ओवर
से बढाकर
40 लाख टर्न ओवर
तक कर दिया गया है। इसके कारण छोटे व्यापारी अब जीएसटी दायरे से  बाहर हो जाएंगे। इस बैठक में कम्पोजिशन स्कीम
की सीमा को 
1 करोड़ से बढ़ाकर 1.5 करोड़ कर दिया गया है। यह 1 अप्रैल 2019 से लागू की जाएगी।
Current Affairs & GK Today Hindi 13 January 2019

कृपया इस जानकारी को शेयर करके दूसरों की मदद करें




Source link

The post # करेंट अफेयर्स 13 जनवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi appeared first on Recruitment Guru.



from Employment {Hindi} – Recruitment Guru http://bit.ly/2FoFXbF

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad