# करेंट अफेयर्स 03 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi - Maru gujarat-‎Banks · ‎Other Govt Finance · ‎Other All India

Post Top Ad

Sunday, February 3, 2019

# करेंट अफेयर्स 03 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi

भारतीय खाद्य सुरक्षा
और मानक प्राधिकरण (
FSSAI) द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ भारत यात्राजो की 100 दिन का अभियान
था उसमें तमिलनाडु राज्य प्रथम स्थान पर आया है। सर्वश्रेष्ठ जिले के रूप में
शिवकाशी एवं मदुरै ने उत्तम प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्राप्त किए हैं। विभिन्न
श्रेणियों में कुल मिलाकर तमिलनाडु को
17 पुरस्कार मिले हैं। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ खानपान व रहनसहन
के बारे में जागरूक करना था।
औद्योगिक नीति एवं
संवर्धन विभाग (
DIPP) का नाम केंद्र
सरकार द्वारा बदलकर उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (
DIPP) कर दिया गया है। यह विभाग केंद्रीय वाणिज्य
मंत्रालय के तहत कार्य करेगा।
व्यास व सतलज नदी में
पाई गई इंडस(सिंधु) रिवर डॉल्फिन को पंजाब सरकार द्वारा राज्य का जलीय जीव घोषित
किया गया है। इसका उद्देश्य इस डॉलफिन की प्रजाति का संरक्षण एवं उसको सुरक्षा
प्रदान करना है। इस जीव का दूसरा नाम भूलन भी है। इसके साथ-साथ सरकार द्वारा
पवित्र काली बीन और काजली आद्रभूमि को वन्यजीव संरक्षण रिजर्व घोषित कर दिया है।
राजस्थान मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि
1 मार्च से
राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं और युवतियों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
इसके तहत हर माह
3000 रुपये युवाओं
को एवं
3500 रुपये
युवतियों को बेरोजगारी भत्ते के रूप में प्रदान की जाएगी।
इस बार काला घोड़ा कला
महोत्सव मुम्बई में
2 फरवरी से
आयोजित हुआ। यह महोत्सव हर साल फरवरी के पहले शनिवार से शुरु होता है व
9 दिन तक मनाया जाता है। इस महोत्सव में लोग
सुबह
10 बजे से रात 10 बजे तक शामिल हो सकेंगे। इस महोत्सव में
प्रवेश निःशुल्क है। इस महोत्सव में लोगो को डांस
, क्राफ्ट, थिएटर एवं
साहित्य सम्बन्धित कई एक्टिविटीज कराई जाती है। यह महोत्सव
1999 से प्रारम्भ हुआ है।
भारतीय महिला गोल्फर
वाणी कपूर ऑस्ट्रेलियाई महिला पीजीए टूर (एलपीजीए)
 कार्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय गोल्फर बन गई हैं।
उन्होंने बलारत गोल्फ क्लब में हुए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से
12वां स्थान हासिल किया। इस टूर्नामेंट मे 81 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे से टॉप 20 को यह कार्ड प्राप्त होगा।
यूएई में खेले गए एएफसी
एशियन कप में कतर ने फाइनल में जापान को
3-1 से हराकर पहली बार एएफसी कप अपने नाम किया। जापान चार
बार से यह कप जीत रहा है। जापान पहली बार फाइनल में हारी है।
कोलम्बिया गणराज्य में
भारतीय राजदूत के रूप में संजीव रंजन को नियुक्त किया गया है। संजीव
1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।
संजीव वर्तमान में अर्जेंटीना के राजदूत हैं।
दक्षिण कोरिया के
फुटबॉलर सुंग-युंग ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से सन्यास ले लिया। उनकी आयु
30 वर्ष है। वह इंग्लिश प्रीमियम लीग (EPL)
के क्लब न्यूकासल यूनाइटेड में खेलना अभी भी
जारी रखेंगे।

2 फरवरी को विश्व
आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) दिवस दुनिया भर में मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य  लोगो को आर्द्रभूमि के महत्व के प्रति जागरूक
करना एवं आर्द्रभूमि के संरक्षण के लिए प्रयास करने के लिए उनको प्रोत्साहित
करना है।

इस वर्ष आर्द्रभूमि दिवस का विषयआर्द्रभूमि और जलवायु परिवर्तनहै। सर्वप्रथम यह दिवस ईरान के रामसर शहर में 1971 में मनाया गया था तबसे यह प्रतिवर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है। इस खेल में
एन्टी-सबमरीन वारफेयर स्कूल एंड डाइविंग स्कूल रनरअप रहे।
एर्नाकुलम में आयोजित
दक्षिणी नौसेना कमान (
SNC) के कोच्चि
एरिया पुलिंग रेगाटा
2019 की ट्रॉफी
आईएनएस द्रोणाचार्य टीम ने जीती है। पुलिंग रेगाटा नौसेना द्वारा आयोजित
पारम्परिक एवं प्रतिष्टित खेल में से एक है। इस खेल में
SNC की 6 टीमों ने हिस्सा लिया था।

 Current Affairs 03 February 2019 in Hindi for All Sarkariexam

  पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स पढ़ें – Current Affairs in Hindi

The post # करेंट अफेयर्स 03 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi appeared first on Recruitment Guru.



from Employment {Hindi} – Recruitment Guru http://bit.ly/2S7t38F

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad