# करेंट अफेयर्स 20 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi - Maru gujarat-‎Banks · ‎Other Govt Finance · ‎Other All India

Post Top Ad

Thursday, February 21, 2019

# करेंट अफेयर्स 20 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi




Source link

The post # करेंट अफेयर्स 20 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi appeared first on Recruitment Guru.



from Employment {Hindi} – Recruitment Guru https://ift.tt/2EnCb0x
केंद्र सरकार द्वारा 112 को सिंगल इमरजेंसी हेल्पलाइन नम्बर के रूप
में लांच किया गया है। यह इमरजेंसी नम्बर
16 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में लांच किया गया है।
यह इमरजेंसी नम्बर अमेरिका के
911 की तर्ज पर
इमर्जेंसी रिस्पॉन्स सपॉर्ट सिस्टम के तहत
 उपयोग में लाया गया है। यह 112 नम्बर महिला हेल्पलाइन (1090), आग (101) और पुलिस (100) का एकीकृत रूप
है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश के पहले उच्च अश्व शक्ति
विद्युत रेल इंजन
 को हरी झंडी
दिखाकर राष्ट्र को समर्पित किया। यह इंजन पुराने डीजल इंजनों के पुर्जों की मदद
से तैयार किया गया है। इस इंजन का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की
महत्वाकांक्षी योजना “मेक इन इंडिया” के तहत किया गया है। इस इंजन में
दस हजार हॉर्स पावर की क्षमता है। यह इंजन
69 दिनों में दो पुरानी डीजल इंजनों से तैयार किया गया है।
ईरान ने अपनी पहली
मिसाइल लैस अत्याधुनिक पनडुब्बी विकसित की। इस पनडुब्बी का अनावरण ईरान के
राष्ट्रपति हसन रूहानी द्वारा किया गया। इस पनडुब्बी का नाम “फ़तह” रखा
गया है। यह पनडुब्बी क्रूज मिसाइल पर भी लगाई जा सकती है। इस पनडुब्बी पर सतह से
सतह तक मार करने वाली मिसाइलें लगी हुई है जिनकी क्षमता
2000 किमी है।
इजरायल अपनी अंतरिक्ष
में नई उपलब्धि शुरू करते हुए अंतरिक्ष में अपना पहला चन्द्र अभियान शुरू करने
जा रहा है। इसी सप्ताह इस अभियान की शुरुआत हो जाएगी। यह मानवरहित अंतरिक्ष यान
होगा जो नासा के साथ जानकारी साझा करेगा। यह अंतरिक्ष यान
585 किग्रा का होगा। अभी तक केवल अमेरिका,
रूस और चीन ने अपने अंतरिक्ष यान चाँद पर
भेजे हैं।
इथोपिया देश के सैमुअल
टेफेरा ने
1500 मीटर में बर्मिंघम
इंडोर ग्रां प्री जीता। उन्होंने यह
22 साल पुराना इंडोर विश्व रिकॉर्ड तीन मिनट 31.04 सेकेंड के साथ तोड़ा। यह खिताब सैमुअल ने अपने देश के ही योमिफ केजेल्चा को 0.54 सेकेंड से हराकर जीता। यह रिकॉर्ड सैमुअल से पहले मोरक्को के हिचाम
अल गुएरोज के नाम था जिन्होंने
1997 में 3 मिनट 31.18 सेकंड में जीता था।
भारत ने पहली विश्व
मलखम्ब प्रतियोगिता
2019 जीती। इस दोदिवसीय प्रतियोगिता में ईरान,
फ्रांस, नार्वे, मलेशिया और
भारत सहित कुल
15 देशो ने
हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता भारत ने
244.73 अंक बनाकर जीती। दूसरे नम्बर पर सिंगापुर 44.45 अंकों के साथ एवं तीसरे नंबर पर मलेशिया 30.22 अंकों के साथ इस प्रतियोगिता में रहे। यह
प्रतियोगिता मुंबई में आयोजित की गई थी।
एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी
ऑफ इंडिया
 (ASI) की पहली महिला
अध्यक्ष के रूप में जीसी अनुपमा की नियुक्ति की गई है। जीसी अनुपमा देश मे
खगोलविदों की प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं। जीसी अनुपमा वर्तमान में बंगलुरू
स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स में सीनियर प्रोफेसर और डीन के पद
पर तैनात हैं।
जैसलमेर में 40वें अंतरराष्ट्रीय वार्षिक रेगिस्तान महोत्सव
का आयोजन किया गया। यह तीन दिवसीय आयोजन गढ़सीसर झील के किले में होगा। जो
रेगिस्तान राज्य की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगा। इसमें मिस्टर डेजर्ट
और सुश्री मूमल प्रतियोगिता
, संगीत, पगड़ी पहनना, मूंछों की प्रतियोगिता आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
किए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश ने
संस्कृत को अपनी दूसरी राज्यभाषा बनने सम्बन्धी बिल को विधानसभा में पारित किया।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में  हिमाचल प्रदेश राजभाषा अधिनियम विधेयक पारित
किया। हिमाचल प्रदेश में कक्षा आठवीं तक संस्कृत विषय अनिवार्य है। हिमाचल
प्रदेश की पहली राज्यभाषा हिंदी है।
ताजमहोत्सव 2019
का आयोजन 18 फरवरी से 27 फरवरी तक किया जाएगा। इस वर्ष के ताजमहोत्सव का विषय “परम्परा” रखा
गया है। इस महोत्सव में कला
, शिल्प, व्यंजन, संस्कृति एवं मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। इस
महोत्सव में आगरा के कौशल किशोर के साथ पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को भी
श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस महोत्सव का शुभारंभ उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक
द्वारा किया गया।
Current Affairs 20 February 2019 in Hindi for All Sarkariexam

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad