The post # करेंट अफेयर्स 21 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi appeared first on Recruitment Guru.
from Employment {Hindi} – Recruitment Guru https://ift.tt/2E0BxEN
|
सऊदी अरब के क्राउन
प्रिंस मोहम्मद की पाकिस्तान की यात्रा पर जाते ही पाकिस्तान में उनका जोरदार स्वागत हुआ। उन्हें पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “निशान-ए-पाकिस्तान” से नवाजा गया। प्रिंस की सुरक्षा में 123 सऊदी अरब रॉयल गार्ड तैनात हैं। प्रिंस सऊदी अरब के उपप्रधानमंत्री और रक्षामंत्री भी है। इसी के साथ सऊदी अरब ने पाकिस्तान के 2100 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की। |
|
ग्लोबल वार्मिंग शब्द
को प्रचलित करने वाले जलवायु वैज्ञानिक वालेस स्मिथ ब्रोकर का न्यूयॉर्क सिटी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी आयु 87 वर्ष थी। ब्रोकर द्वारा 1975 में लिखे गए अपने पत्र में उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि वायुमंडल में कार्बन डाइ ऑक्साइड का स्तर बढ़ने से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पैदा हो जाएगी। |
|
रिजर्व बैंक द्वारा
केंद्र सरकार को वर्ष 2018-19 के लिए 28000 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश दिया जाएगा। इससे केंद्र सरकार को राजकीय घाटे को कम करने में सहायता मिलेगी। पिछले वित्तवर्ष में सरकार को रिजर्व बैंक ने 10,000 करोड़ का अंतरिम लाभांश दिया था। |
|
पश्चिम बंगाल के
कोलकाता में साइंस सिटी में भारत के पहले “फुलडोम 3D डिजिटल थिएटर” का उद्धघाटन केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा द्वारा किया गया। यह थिएटर संस्कृति मंत्रालय द्वारा 20 करोड़ की लागत से बना है। साइंस सिटी संस्कृति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद द्वारा संचालित की जाती है। |
|
हिंदी के प्रख्यात
साहित्यकार एवं आलोचक श्री नामवर सिंह का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उनकी आयु 93 वर्ष की थी। नामवर जी ने हिंदी साहित्य से एमए एवं पीएचडी की थी और इसके बाद उन्होंने काशी हिन्दू विश्विद्यालय में पढ़ाया। उनकी कुछ रचनाएं- दूसरी परम्परा की खोज, कविता के नए प्रतिमान, नई कहानी आदि है। |
|
मलेशिया की प्रसिद्ध
स्क्वास खिलाड़ी निकोल डेविड ने घोषणा की है कि वह 2018-19 के स्क्वाश सत्र के बाद सन्यास ले लेगी। 35 वर्षीय निकोल एक सफल स्क्वास खिलाड़ी है एवं वह 2006-2015 तक दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी बनी रहीं। निकोल ने अपने करियर में 5 ब्रिटिश ओपन खिताब जीते और राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार स्वर्ण पदक भी जीता है। |
|
छह बार की महिला विश्व
मुक्केबाजी चैंपियन एमसी मैरीकोम को खेलों का सामान बनाने वाली कम्पनी प्यूमा ने अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। प्यूमा ने मेरीकॉम को 2 साल के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। वह महिला ट्रेनिंग वर्ग प्यूमा की भारत में नई ब्रांड एंबेसडर होंगी जो भारत मे प्यूमा के मार्केटिंग अभियान का प्रतिनिधित्व करेंगी। |
|
केंद्रीय कपड़ा मंत्री
स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेशम के क्षेत्र के विकास के लिए 4 परियोजनाओं को शुरू किया। |
|
कपड़ा मंत्री ने अगरतला,
त्रिपुरा में रेशम छपाई और प्रसंस्करण इकाई, तुरा,मेघालय में मुगा सिल्क सीड उत्पादन केंद्र, संगाइपत इम्फाल में इरी स्पन रेशम मिल, और ममित, मिज़ोरम में सेरीकल्चर के विकास का शुभारंभ किया। |
|
झारखंड के युवा नामक
एनजीओ जो लड़कियों के सशक्तिकरण से जुड़ा है उसको मोनाको में “लॉरियस स्पोर्ट्स फॉर गुड‘ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस एनजीओ की स्थापना 2009 में अमेरिका के फ्रैंक गास्टलर और रोज थॉमसन गास्टलर ने की थी। यह ग्रामीण क्षेत्रो में फुटबॉल कार्यक्रम का संचालन करती है इससे 450 लड़कियां जुड़ी हुई हैं। |
|
20 फरवरी को प्रतिवर्ष
विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। इस का उद्देश्य समाज मे मानव विकास और गरिमा को बढ़ावा देना है। वर्ष 2019 के विश्व सामाजिक न्याय दिवस का विषय – “अगर आप शान्ति चाहते हैं तो सामाजिक न्याय के लिए कार्य कीजिये” है। |
|
Current Affairs 21 February 2019 in Hindi for All Sarkariexam |
No comments:
Post a Comment