# करेंट अफेयर्स 28 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi - Maru gujarat-‎Banks · ‎Other Govt Finance · ‎Other All India

Post Top Ad

Friday, March 1, 2019

# करेंट अफेयर्स 28 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi




Source link

The post # करेंट अफेयर्स 28 फरवरी 2019 Current Affairs & GK Today Hindi appeared first on Recruitment Guru.



from Employment {Hindi} – Recruitment Guru https://ift.tt/2tKdeGw
भारत और बांग्लादेश के
बीच
02 मार्च से 15 मार्च के मध्य बांग्लादेश के तंगेल में
दोनों देशों का संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास प्रारम्भ होगा। इस सैन्य अभ्यास को
 
सम्प्रीति’’
2019 द्वारा संचालित किया
जाएगा। भारत और बांग्लादेश के बीच यह
8वां युद्ध अभ्यास होगा। ‘सम्प्रीति’’ 2019 भारत और
बांग्लादेश के मध्य हर वर्ष सैन्य अभ्यास कराया जाता है। एक वर्ष भारत इस अभ्यास
को आयोजित करता है तो दूसरे वर्ष बांग्लादेश इस अभ्यास को आयोजित करता है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय
द्वारा
27 फरवरी को नई दिल्ली
में “एविएशन कॉन्क्लेव
2019″ का आयोजन किया। यह आयोजन नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ
इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक
, एयरपोर्ट अथॉरिटी
ऑफ इंडिया (
AAI), भारतीय उद्योग
परिसंघ एवं एलाइड सर्विसेज कम्पनी लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया। इस
एविएशन कॉन्क्लेव
2019 का विषय
“फ्लाइंग फॉर आल” था।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
परिषद (
ICC) ने श्रीलंका के
पूर्व ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या पर
2 साल का प्रतिबंध
लगाया। यह प्रतिबंध जयसूर्या पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों के लिए लगाया गया है।
यह प्रतिबंध
ICC ने जयसूर्या पर
एंटी करप्शन कोड के
2 बार उल्लंघन
करने पर लगाया गया है।
सौभाग्य योजना को तय
समय से पूरा करने के लिए इंदौर को प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
सौभाग्य योजना को पूरा करने में इंदौर पूरे देश मे अव्वल रहा। पुरस्कार प्राप्त
करने के लिए बिजली अफसर गुड़गांव जाएंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल
 एवं पश्चिम क्षेत्र विद्युत विद्युत वितरण
कंपनी इंदौर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुड़गांव में
100-100 करोड़ की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञान और
प्रौद्योगिकी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में
“शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार” प्रदान किए गए। वर्ष
2016,
2017 और 2018 के लिए यह पुरस्कार प्रदान किए गए। भारत मे
अनुसन्धान और विकास कार्यों में योगदान के लिए शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार युवा
वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों को प्रदान किये जाते हैं।
अमेरिकी अंतरिक्ष
एजेंसी नासा ने एटमोस्फेरिक वेव्स एक्सपेरिमेंट (
AWE) मिशन का चयन किया है। यह मिशन $42 मिलियन का मिशन है। इस मिशन का उद्देश्य है कि यह हमारे
वैज्ञानिकों को हमारे ग्रह के चारों ओर विशाल अंतरिक्ष मौसम प्रणाली को समझने
में सहयोग करेगा। इस मिशन को वर्ष
2022 में लांच किया जाएगा। AWE का कार्य
पृथ्वी के वायुमंडल के प्रकाश पर जो रंगीन बैंड है उसपर ध्यान केंद्रित करना।
जिसको एयरगलो कहा जाता है।
तेलंगाना के हैदराबाद
में
2019 एशिया के सबसे बड़े जैव
प्रौद्योगिकी और जीवन विज्ञान मंच
, बायोएशिया के 16वें संस्करण का
आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का विषय –
Life Sciences 4.0 – Disturb the
Disruption” रखा गया है। इस
आयोजन का उद्धघाटन तेलंगाना के राज्यपाल ई. एस.एल. नरसिम्हन द्वारा किया जाएगा।
आईडीबीआई बैंक ने अपने
गैर-कार्यकारी और गैर-पुर्ण कालिक अध्यक्ष के रूप में हेमंत भार्गव की नियुक्ति
की है। हेमन्त वर्तमान में भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी के प्रबन्ध निदेशक और
अध्यक्ष है। हेमन्त भार्गव का कार्यकाल
3 वर्ष तक का रहेगा।
रक्षा अनुसंधान और
विकास संगठन (
DRDO) ने ओडिसा के
चांदीपुर के टेस्टिंग रेंज से स्वदेश में विकसित दो त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइलों
का सफल परीक्षण किया।
 यह मिसाइल सतह
से हवा में मार करने वाली मिसाइल हैं। इन मिसाइलों को अलग-अलग ऊंचाइयों और
स्थितियों से परीक्षण किया गया।
Current Affairs 28 February 2019 in Hindi for All Sarkariexam

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad